भाजपा ने जिले भर में मनाया योग दिवस,योग कर किया सूर्य नमस्कार / SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा जिला इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग क्रियाऐं कर भगवान भास्कर को नमस्कार किया। भाजपा जिला कार्यालय पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। इसी प्रकार पिछोर, करैरा, पोहरी, बैराड़, बदरवास, कोलारस, खनियांधाना, नरवर, मगरौनी सहित समस्त मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया।

योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए: जैमिनी

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी के आह्वान पर नगर के समस्त कार्यकर्ताओं ने योग दिवस कार्यक्रम आयोजित कर योग प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री जैमिनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व भर में चलाए गए योग दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि योग ही कोरोना महामारी से लडऩे की शक्ति देता हैं साथ ही शरीर को भी स्वस्थ्य रखता हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि योग हमारी दिनचर्या में समायोजित होना चाहिए। एक दिन योग करने से विशेष लाभ नहीं होता हैं यह प्रतिदिन करना चाहिए।
G-W2F7VGPV5M