शिवपुरी। खबर जिले के भौंती के ग्राम हीरापुर में माखन दाऊ के नाले के पास से चोरी से ट्रेक्टर-ट्रॉली में रेत भरकर ले जा रहे ट्रेक्टर चालक सुनील पुत्र रामचरण लोधी निवासी नयाखेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चोरी की रेत व बिना नम्बर की ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त कर ली। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
