बाइक फिसलने से पटवारी राजौरिया घायल, ग्वालियर रैफर / NARWAR NEWS

NEWS ROOM
नरवर। जिले के नरवर तहसील कार्यालय में पदस्थ ग्राम थरखेड़ा के पटवारी सत्यदेव राजौरिया की बाइक नरवर करैरा रोड़ पर बीएसएनएल टॉवर के पास फिसल गई। जिससे पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार ने अस्पताल भिजवाया।

जहां से उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया गया। घायल पटवारी शासकीय कार्य की सूचना चौकीदार को देने के लिए नरवर से ग्राम थरखेड़ा जा रहे थे। तभी यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।