karera news / कृषि उपज मंडी करैरा के पास किराए से रहने वाली शिक्षिका के घर चोरी

करैरा। खबर जिले के करैरा थाने के अंतर्गत आ रही हैं कि करेैरा की उपज मंडी के पास स्थिति शिक्षिका के किराए के सूने मकान से अज्ञात चोर नगदी सहित एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चुराकर ले गए हैं।

महिला कुसुमलता कोली ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गुरुवार की सुबह 11 बजे घर पर ताला लगाकर मायके नया अमोला गई थी। शाम को 5 बजे वापस लौटी तो अज्ञात चोर 15 हजार रुपए कीमत की एलसीडी, रसोई गैस सिलेंडर, दस हजार रुपए नगद, शिक्षिका  के नौकरी संबंधी कागज और देवांश कुशवाह के कागज अज्ञता चोर चुराकर ले गए।