मां को बेटे और बहू ने तरसा दिया अन्न के दाने तक को, करते थे मारपीट, अब FIR

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खुदावली में रहने वाली एक मां ने अपने बेटे व बहू के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है।

कमला पत्नी रघुवरसिंह रावत (70) ने दिनारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पति की मृत्यु होने के बाद वह अपने वह अपेन बेटे सुलतान व बहू रानी रावत के साथ रह रही थी। कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला लेकिन उसके बाद बेटा व बहू परेशान करने लगे। उसे खर्चे के लिए रुपए नहीं देते थे और न ही समय से खाना व देेखभाल करते थे।

साथ ही बेटा व बहू वृद्ध मां के साथ गाली-गलौंज करते तथा मारपीट करते थे। जब पुत्र व बहु के जुल्म बढ़ गए तो वृद्धा कमला थाने गई और आपबीती सुनवाई। जहां पुलिस ने अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाव एवं कल्याण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।