कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग रन्नौद क्षेत्र के ग्राम इचौनिया से आ रही हैं कि क्षेत्र के बिजली विभाग के लाईन मैन ने गांव में अवैध रूप से कनेक्शन बांट दिए हैं। जिससे डीपी पर जानलेवा तारो का जाल बन गया हैंं। और तारो का यह जाल कभी भी कोई भी बडे हादसे का कारण बन सकता हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके जानवर डीपी के नीचे से होकर गुजरते हैं। यह डीपी गांव के मुख्य मार्ग पर लगी हैं इसी मार्ग से ग्रामीण मंदिर जाते हैं बच्चे खेलते हैं और थोडी सी हवा चलने पर यह तारो का जाल झूलने लगता हैं यह कभी भी टूट कर किसी भी ग्रामीण या जानवर केा अपने जाल में ले सकता हैं,ओर कोई भी बडा हादसा हो सकता हैं।
