खनियाधाना। खबर जिलेे के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौदा से आ रही है। जहां आज विद्युत विभाग की लापरवाही से खंबे से टूटे तार की चपेट में आ जाने से 5 गायों की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पिपरौदा में ग्रामीणों की गाय जंगल की और रोज चरने जाती है। आज भी वह जगंल की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में स्थिति एक विद्युत खंबे का तार टूट गया। इस तार की चपेट में 5 गाय आ गई। जिससे वह उलझ गई। 11 हजार केवी के करंट के आगे गाय हार गई और एक साथ 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

