जहरीले फल खाने से 6 बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ा: जिला चिकित्सालय में भर्ती / BADARWAS NEWS

Bhopal Samachar
लुकवासा। खबर जिले के बदरवास के ग्राम पंचायत चितारा के बसंतपुरा गांव से आ रही है,जहाँ अपने बाड़े में खेल रहे 6 मासूमों ने जहरीले फल अंदूका के फल खा लिए जिससे सभी बच्चों का स्वास्थय बिगड़ने लगा,परिजन सभी बच्चो को उपचार के लिए लुकवासा उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुचे जहा डॉ ने बच्चो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कल शाम 6 बजे अपने ही घर में बने बाडे में खेल रहे थे। खेल-खेल में रवि प्रजापति उम्र 10 साल,सुरेश प्रजापति उम्र 10 साल,कान्हा उम्र 6 साल,रोहित उम्र 5 साल,रोशनी उम्र 4 साल और अल्फिया उम्र 2 साल ने बाडे में लगा जहरीला फल अंदूका तोडकर खा लिए।

बच्चे जब अपने घर पहुंचे तो उन्है उल्टिया होने लगी। जब सभी बच्चो का अचानक स्वास्थय बिगडा तो परिजनो ने पूछा कि क्या खाया हैं। बच्चो ने बाडे में लगे फलो के बारे में बताया। परिजन सभी बच्चो को लुकवासा के प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र ले गए।

जहां डॉक्टरो ने उन्है कोलारस रैफर कर दिया। लेकिन कोलारस में डॉक्टर उपलब्ध नही थें। कोलारस से शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी बच्चो का उपचार जारी हैं। सभी बच्चे खतरे के बहार हैं।
G-W2F7VGPV5M