कमलागंज में मनोज और प्रिंस के बीच चाकू चले, तीन घायल / Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के कमलागंज से आ रही है। जमकर चले चाकू तीन घायल उधारी के पैसे वसूलने को लेेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर चाकू चले। इस विवाद में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मनोज प्रजापति ने प्रिंस मित्तल से कुछ पैसे उधार ले रखें थे। जिसके चलते कल प्रिंस अपने साथी विक्की लखेरा और संजीव राठौर के साथ वहां आया। जहां आकर प्रिंस ने पैसे की मांग की। जिसपर मनोज ने कहा कि लॉक डाउन चल रहा है वह अभी पैसे नहीं दे सकता। इस बात को लेकर दोनों में विबाद हो गया। यह विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

मारपीट के बाद दोनों पक्षों में चाकू चलने लगे। जिसके चलते चाकू चंद्र प्रजापति और मुकेश को जा लगे। इसके साथ ही इस हमले में प्रिंस को भी चाकू लग गए। जिससे तीनों घायल हो गए। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।  
G-W2F7VGPV5M