पोहरी क्षेत्र में पोषण आहार का डोर टू डोर किया जा रहा है वितरण: परियोजना अधिकारी ने किया निरीक्षण / Pohri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देश मे कोविद19 के रोकथाम हेतु किये गए लॉक डाउन के चलते मध्यप्रदेश में भी आंगनवाड़ी अस्थाई रूप से बंद है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस आपदा के बीच भी बच्चों व महिलाओ के पोषण को ध्यान में रखते हुए रेडी टू ईट सत्तू का वितरण का कार्य किया जा रहा है।

पोहरी क्षेत्र में भी रेडी टू ईट वितरण आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा डोर टू डोर पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए लागातर घर-घर जाकर बच्चों व महिलाओ के पास पोषण आहार पुहचाने का काम किया जा रहा है।

पोहरी महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर का कहना है कि रेडी टू ईट वितरण के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के उपाय के लिए लोगो को घर घर जाकर जागरूक भी किया जा रहा है एव महिलाओ को  जागरूक करते हुए घर मे साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।

एव आस पास के लोगो महिला व बच्चों को  मास्क पहनने एव काम न हो तो घर पर रहने की समझाइश भी हितग्राहियो को दी जा रही है। भृमण व समीक्षा के दौरान जहाँ मात्रा या गुणवत्ता में सुधार हेतु कार्यकर्ता को निर्देश  भी दी जा रहे है समूह संचालकों को शासन के निर्देशों का पालन करने के सख्त हिदायत दी गयी है। यदि वो ऐसा नही करते है तो नियम अनुसार कार्यवाही भी की जाएगी।