बदरवास खबर तत्काल: CAR ने BIKE को रौंदा, 6 साल के बच्चे सहित दंपत्ति घायल

Bhopal Samachar
बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास बायपास से आ रही है। जहां आज शाम एक तेज रफतार कार ने एक बाईक सबार को रौंद दिया। जिससे बाईक सबार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां युवक सहित पति पत्नि सहित 6 साल का बच्चा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार जुझार सिंह आदिवासी पुत्र भीकम सिंह आदिवासी उम्र 40 साल निवासी किशनपुर अपनी पत्नि और 6 साल के बच्चे के साथ बाईक से बदरवास से अपने गांव किशनपुर जा रहा था। तभी बायपास पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफतार बाईक ने युवक की बाईक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  
G-W2F7VGPV5M