22 दिन पूर्व ट्रक लेकर घर से निकला था लोकेंद्र सिंह: अब कोलकता में भर्ती / Shivpuri news

Bhopal Samachar
शिवपुरी|ट्रक में माल लेकर गए शिवपुरी के ट्रक ड्राइवर की हालत बिगड़ गई। ट्रक ड्राइवर लोकेंद्र सिंह रावत को इलाज के लिए संजीवनी हॉस्पिटल कोलकता में भर्ती किया किया है। सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

लोकेंद्र सिंह रावत (36) पुत्र कप्तान निवासी करसेना जिला शिवपुरी ट्रक लेकर 22 दिन पहले निकला था। चंडीगढ़ से माल भरकर निकला तो उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए कोलकता के संजीवनी हॉस्पिटल में 12 मई को भर्ती किया गया।

सूचना मिलने पर परिजन कोलकता पहुंचे। लेकिन लोकेंद्र से मिलने तक नहीं दिया। मदद के लिए परिजन शनिवार को सुभाषपुरा थाना पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रविवार को फिर बातचीत करके स्पष्ट हो सकेगा।
G-W2F7VGPV5M