आधे शहर में धूप तो आधे मे गिरे ओले, VIDEO वायरल होते ही चौंक उठा शहर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। इन दिनों पूरा देश कोरोना की महामारी से लड रहा है। इसी दौरान मौसम में परिवर्तन ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। किसान इस मौसम के खराब होने से परेशान है। वही आज जो हुआ वह शहर के लिए चौकाने बाला था। आज आधे शहर में धूप तो आधे शहर में तेज बारिश के साथ एक दम से ओलावष्टि हुई। इस वीडियों को शहर के कई लोगों ने शोसल मीडिया पर बायरल किया।

जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 4:30 बजे अचानक आधे शहर में धूप थी और आधे शहर में अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। अचानक फिजीकल क्षेत्र में हुई बारिश और ओला वष्टि को एक के बाद एक कई लोगों ने फेसबुक के माध्यम से लाईव डाला। जिसे डालते ही मेन बाजार सहित पूरे क्षेत्र के लोग चौक गए। इस दौरान लगभग 3 मिनिट तक ओले गिरते रहे। इसके बाद पूरे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया। 
G-W2F7VGPV5M