बैराड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना फायटर स्वास्थ्यकर्मीयों का किया सम्मान / bairad news

Bhopal Samachar

बैराड। बैराड़ नगर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान फूल माला व सॉल श्रीफल भेंट कर किया गया। जहां संपूर्ण देश इस समय कोरोनावायरस नामक महामारी से जूझ रहा है।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर दिन-रात सेवा प्रदान कर रहे हैं और देश को इस महामारी से लड़ने में जी-जान से सहयोगरत है। ऐसे में समाजसेवी व विभिन्न संगठन इनके सम्मान में आगे हाथ बढ़ा रहे है  इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ के डॉक्टरों का स्टाफ सहित फूल माला पहनाकर व सॉल श्रीफल के साथ सम्मान किया।

जिसमें स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ पर पदस्थ डॉक्टर हरीश आर्य, डॉ नरेंद्र बर्मा, नौहिसन खान, शशि बाला,सरिता, संजीव सिंह, विकास चनद्रवंसी, राजीव सिंह जादौन, सरोज धाकड़, अनुपम शर्मा, सफाई कर्मी अंगूरी बाई आदि स्टाफ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। जिसमें पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नरोत्तम रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवावू मंगल, मुन्ना कैमई, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल, डॉ जनवेद वर्मा, अभिषेक गुप्ता, सतीश योगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।