पुरानी रंजिश: युवक पर कुल्हाडी से हमला,गंभीर | bairad news

Bhopal Samachar

बैराड। जिले के बैराड़ के ग्राम माता का बीलवरा में पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। इस घटना में आरोपी पक्ष के चार लोगों ने मिलकर फरियादी पर कुल्हाड़ी से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने इस दौरान लॉकडाउन का भी उल्लंघन कर शांति भंग की गई। जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 188 सहित 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र खेरू जाटव का विवाद पिछले लंबे समय से गांव के रहने वाले सूरज जाटव, दीवान जाटव, रूपसिंह जाटव और बलवीर जाटव के साथ चल रहा था और इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बिगत रोज उसे अपने घर में बुलाया और उसके साथ गाली गलौच कर उस पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला बोल दिया।

आरोपियों ने उसकी जमकर मारपीट की। कुल्हाडी के वार से उसके शरीर पर गंभीर चोटे आई। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां  पुलिस ने उसका मेडीकल कराया और चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। 
G-W2F7VGPV5M