रामनवमी पर हुए कोई सार्वजनिक कार्यक्रम: 12 बजे तक आवश्यक वस्तु की दुकानें खुली

Bhopal Samachar

शिवपुरी। कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती कर रही है। वहीं प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया था। लेकिन दिल्ली में मरकज कांड के बाद प्रशासन ने उक्त दुकानों को खोलने के समय में परिवर्तन कर दिया है।

आज से शहर में सजने वाली सब्जी, फल, डेयरी, गैस एजेंसी, बैंक, पेट्रोल पम्प, आटा चक्की, पेयजल, किराना स्टोर, संाची पार्लर और पीडीएस की दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खोली गईं और इसके बाद पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया। इस दौरान सिर्फ मेडीकल को इस बंद से मुक्त रखा गया है।


दोपहर 12 बजे दुकानें बंद होने के बाद शहर में सन्नाटा छा गया और पुलिस ने 12 बजे के बाद घरों से निकलने वाले लोगों को घर जाने की सलाह भी दी। साथ ही जो लोग नहीं माने उन पर पुलिस ने अपनी सख्ती दिखाई। कलेक्टर द्वारा जारी किए गए एक पत्र में नगर पालिका को भी निर्देशित किया है कि वह प्रत्येक रविवार को पूरे नगर को सेनिटाईज करे।