सिंधिया की घर वापसी: कोलारस विधायक रघुवंशी ने कहा स्वागत अभिन्नदन | Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ग्वालियर राजघराने के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने की घटना पर आम पब्लिक ने इसे घर वापसी का नाम दिया हैं। सिंंधिया के पिता कैलाश वासी माधवराव सिंधिया भी कभी भाजपा में थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भाजपा को अपने आंचल में पाल पोस का बडा किया था। इस कारण आज की घटना, सिंधिया का कांगेेस के छोडने को घर वापसी का नाम दिया जा रहा हैं। होली के दिन आज हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के रंग बदरंग हो गए। वही भाजपा के सभी रंग भागवामय हो गए।

सिंधिया की इस वापसी को लेकर कभी सिंधिया समर्थको में गिने जाने वाले कोलारस के भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि सिंधिया जी का दिल से स्वागत हैं। सिंधिया जी ने सही निर्णय लिया हैं। सिंधिया हमारे वरिष्ठ नेता हैं,हमारे परिवार में आ रहे है उनका स्वागत अभिनंदन हैं और उनके साथ जो भी नेता भाजपा में आऐंगेें उनकी भी दिल से स्वागत हैं।

आज से प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी,किसान,गरीब और मप्र का हर आम नागरिक परेशान था आज की प्रदेश की जनता अच्छा महसूस कर रही होगी,प्रदेश की जनता को वही सुविधाए और योजनाओ का लाभ मिलेंगा जो शिवराज सरकार में मिलता था।