शिवपुरी। आज होली हैं। रंगो का त्योहार हैं लेकिन आज मप्र में कांग्रेस के रंग बदरंग हो गए। ओर भाजपा के लिए सभी रंग भगवा हो गए। आज देश की राजनीति में सबसे बडा घटनाक्रम ग्वालियर के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद शिवपुरी में भी सिंधिया समर्थको ने भी अपने इस्तीफो का दौर शुरू हो गया हैंं
मप्र कांग्रेस के महासचिव सिंधिया के खास समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस नेता हरवीर सिंह रघुवंशी ने शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की हैं। साथ में यह भी बताया कि हम सिंधिया सरकार के सिपाही हैं। हमारे साथ कांग्रेस के नेता विजय शर्मा भी इस्तीफा देंगेें।
वही युवा नेता राजू प्रेम स्वीटस का कहना हैं कि हमने राजनीति सिंधिया जी के सनिध्य से शुरू की थी वे हमारे सर्वमान्य नेता हैं। हम उन्ही के साथ हैं। मैं भी कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा करता हूू।

