सिधिंया सरकार के कोलारस आगमन को लेकर कांग्रेसियो ने ली बैठक,अभुतपूर्व स्वागत की तैयारी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री क्षेत्र के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 14 फरवरी शुक्रवार को कोलारस में आगमन को लेकर कांग्रेसजनों ने एक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय कल्याण जी गार्डन एबी रोड पर किया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी शुक्रवार को अशोकनगर से खतोरा एजबारा सजाई तिराहा पचावली देहरदा तिराहा पूरण खेड़ी होकर बाईपास होकर दोपहर 2:00 बजे रेस्ट हाउस कोलारस में पहुंचेंगे और आम जनों की समस्याएं सुनेंगे उनसे मिलेंगे इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी साथ रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीरसिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे कोलारस कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत  ने समस्त कांग्रेसजनों से पूर्व सांसद सिंधिया का जगह-जगह भव्य स्वागत करने  का आह्वान किया।
G-W2F7VGPV5M