कुलदीप तोमर और सुधीर मिश्रा जुआ खेलते पकड़े, पुलिस को गलत नाम बताए, 420 का मामला दर्ज | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के फिजिकल पुलिस द्वारा बीते दिनों जुए के फड़ पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा था। जिनमें दो जुआरियों ने अपने असली नाम छिपाकर झूठे नाम व पते लिखा दिए थे। लेकिन उनकी यह चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और न्यायालय में चालान पेश करने के दौरान दोनों आरोपियों की चालाकी उजागर हो गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पुलिस के साथ धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सुनील खैमरिया ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने एक जुआ पकड़ा था। जिनमें दो जुआरियों ने अपने नाम लोकेंद्र और बल्ले लिखाए थे। साथ ही दोनों ने अपने पते भी गलत लिखा दिए। जब पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश करने के लिए इन्हें बुलाया और उनके फोटो से मिलान किया गया तो पता चला कि दोनों ने अपने नाम व पते छिपाकर गलत जानकारी दी है। 

पुलिस ने फोटो के आधार पर दोनों की जानकारी निकाली तो पता चला कि जिस जुआरी ने अपना नाम लोकेंद्र लिखवाया था। उसका असली नाम कुलदीप पुत्र कोकसिंह तोमर था। जबकि बल्ले का असली नाम सुधीर पुत्र हरीशचंद्र मिश्रा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उन दोनों आरोपियों के साथ दीपक पुत्र जगदीश शर्मा और प्रिंशु शर्मा को भी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था लेकिन उन दोनों ने अपने नाम व पते पुलिस को सही लिखाए थे। 
G-W2F7VGPV5M