करैरा। खबर जिले के करैरा वनक्षेत्र के जंगलो से आ रही हैं कि करैरा से 15 किली मीटर दूर बामौर डामरौन के पास पिपारा ग्राम में सोमावा की सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वही ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम के डिप्टी रेंजर पर भी हिसंक तेदुंए ने झपट्टा मारकर घायल कर जंगलो में समा गया।
ग्राम पिपारा में सुबह जब ठाकुरदास पुत्र हरप्रसाद लोधी निवासी पिपारा सोमवार की सुबह 7 बजे अपने खेत में पानी देने गया था। तेंदुए ने हमला करके वाय हाथ में काट लिया जिससे किसान का हाथ लहूलुहान हो गया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। यह देख तेंदुआ समीपस्थ नाले में छुप गया।
इस बात की जानकारी वन टीम को दी गई और घायल किसान ठाकुरदास को इलाज के लिए पहले करैरा लाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शिवपुरी अस्पताल रैफर कर दिया। वन टीम जब नेशनल पार्क के रेस्क्यू स्क्वायड प्रभारी डॉ जितेन्द्र जाटव के साथ मौके पर पहुंची तो दिन भर तेंदुआ टीम को देखकर छुपा रहा।
एक बार जब नजर आया और टीम ने उसे काबू करने की कोशिश की तो डिप्टी रेंजर सुरेन्द्र तिवारी को पंजा मार दिया और नाले से होता हुआ भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी मौजूदगी आसपास बनी हुई है जबकि वन टीम का कहना है कि वह जंगल से आया था और वापस जंगल में ही चला गया। पूर्व में भी ग्राम बामौर में तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिलती रही है।
पोहरी में एक किसान परिवार पर भी हमला किया था
नवंबर माह में पोहरी विधायक सुरेश रांठखेडा के ग्राम रांठखेडा में एक जंगली जानवर ने खेत में मूंगफली खोद रहे किसान परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हरीराम ने बताया कि वे अपने खेत में मूंगफली खोद रहे थे, उनके साथ उनकी नातिन प्राची (6), नाती अंश (5), राज (2) पुत्र जितेन्द्र धाकड़ मौजूद थे।
शाम 6 बजे अचानक एक जानवर आया और बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों के चीखने चिल्लाने पर वह बचाने के लिए गए तो हरीराम को भी निशाना बना दिया। चेहरे पर हमला किया, वहीं नाखून और पंजे शरीर के कई हिस्से पर घाव कर गए।
करैरा में शिक्षक पर हमला
करैरा का वार्ड क्रमांक 1 का हिस्सा जंगल से लगा हुआ है। अगस्त माह में शिक्षक ईमान उल रहमान 4.45 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक सियार आया और हमला बोल दिया। शिक्षक को हाथ व पैर में सियार ने काट लिया। शिक्षक किसी तरह जान बचाकर भागा और अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।
इसी तरह पुष्पा बाई खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान सियार आए और हाथ, पैर सहित शरीर में चार-पांच जगह काट लिया। आसपास खेतों पर मौजूद लोगों ने आकर जान बचाई। इसके अलावा सियार अजमेर सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह, धनिया जोशी, नत्थू कुशवाह आदि पर हमला बोलकर जख्मी कर चुके हैं।
पिछोर मे खेतो में घुसा था तेंदुआ
पिछोर के पास एक गांव में तेंदुआ खेतों में घुस आया था और उसने खेत पर काम कर रहे तीन ग्रामीणों पर हमला बोल दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद आसपास के किसान आए और हमलावर तेंदुए को भगा दिया लेकिन तेंदुआ कुछ देर बाद फिर खेतों पर आ गया और करीब एक घंटे तक खेतों पर ही रूका रहा और उसके बाद वन टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया।
मड़ीखेड़ा डैम के रास्ते पर भी देखा गया है तेंदुआ
शिवपुरी नरवर रोड़ पर मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम के समीप तेंदुआ देखा गया है और इसें कई बार राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद भी किया है। लोगों का कहना है कि यहां दो पहिया वाहन से सफर करना कभी भी महंगा साबित हो सकता है जबकि इस रोड़ पर कई बार तेंदुआ देखा गया है।