जमींनी विवाद के चलते ग्राम महुआ में बलवा, 4 घायल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ में बीते रोज जमींनी विबाद के चलते दो पक्षों में बलबा हो गया। इस हमले में एक ही पक्ष के लगभग 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दीवान सिंह पुत्र पूरन सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी खडीचरा का ग्राम महुआ के हार में खेत है। इसी के पास मे आरोपी अशोक यादव का भी खेत है। दोनों की खेत की मेड को लेकर दोनों पक्षों में विबाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर लाठी लुहांगी चली। जिसमें दीवान सिंह,कैलाश सिंह, अशोक सिंह,जागेन्द्र सिंह को चोटें आई है।

इस मामले की शिकायत दीवान सिंह की शिकायत पर आरोपी अशोक सिंह यादव,नेपाल यादव,लल्ला यादव,किलोल यादव,गनगौरा यादव,शिवराज यादव,गजेन्द्र यादव,सुरेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
G-W2F7VGPV5M