टेकरी पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुस्तैद शिवपुरी पुलिस,खुलेगी पुलिस चौकी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अब पुलिस जल्द ही नई पुलिस चौकी खोलने की तैयारी में है। जिससे महिलाओं सहित पब्लिक को संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस की आवश्यकता होने पर पुलिस तत्काल उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में लिया गया है। जिसकी तैयारीयां जोर से चल रही है।

अब टेकरी पर जल्द ही पुलिस चौकी थाना कोतवाली खुलेगी इसकी तैयारी पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े ही जोरों से की जा रही हैं। एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस चौकी की तैयारियां हो रही हैं। टेकरी पर अत्यधिक लोगों का आना जाना लगा रहता हैं। एवं सराफा बाजार भी हैं पुलिस चौकी खुलने से सराफा ब्यापारियों को राहत मिलेगी एवं महिलाओं और बच्चों का आबागमन लगा रहता हैं।

जिनकी सुरक्षा की दृष्टि भी पुलिस निगरानी में रहेगी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकरी देते हुए बताया कि टेकरी स्थित कोतवाली की पुलिस चौकी खुलेगी। होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस चौकी के खुल जाने से बाजार में महिलाओं के साथ होने बाली छेडछाड,चोरी सहित सर्राफा बाजार में होने बाली चोरीयों पर कुछ हद तक रोक लगेगी। 
G-W2F7VGPV5M