करैरा विधानसभा में 9 व 10 अक्टूबर को गांधी पदयात्रा करेंगे सांसद विवेक शेजवलकर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी जयंती से सरदार पटेल जयंती तक गांधी पदयात्रा निकाली जा रही हैं। यात्रा के ग्वालियर लोकसभा संयोजक कौशल शर्मा एवं विधानसभा संयोजक राजकुमार खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में गांधी जयंती से लेकर सरदार पटेल जी की जयंती पर गांधी पदयात्रा निकाली जा रही हैं।

जिसमें ग्वालियर लोकसभा के करैरा विधानसभा में भी 9 एवं 10 अक्टूबर को ग्वालियर सांसद  विवेक शेजवलकर पदयात्रा करेंगे जिसमें विधानसभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे यह यात्रा 9 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे दिनारा से प्रारंभ होकर 12:30 बजे दबरा 1:00 बजे डांमरोनकला 2:00 बजे ढांड 3:00 बजे बेखोराकला 4:00 बजे कुचलोन और शाम 5:00 बजे छितिपुर में रात्रि विश्राम एवं 10 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे पदयात्रा करैरा 11:00 बजे बघेधरी 11:30 बजे  12 बजे का कारोड़ा और दोपहर 1:00 बजे मचावली में पहुंचेगी।

इस यात्रा में विधायक पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प की सभी पदाधिकारी व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी साथ रहेंगे इस पदयात्रा में गांधी जी के सपनों का भारत के लिए यात्राओं के माध्यम से प्रत्येक स्थान पर यात्रा के पहुंचने पर स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण एवं संवर्धन, पौधा रोपण, तथा जीरो बजट पर खेती पर चर्चा होगी।

इसके अलावा संगोष्ठी, नाटक, भजन, कहानी तथा विशेषज्ञों के प्रबोधन आदि होंगे। करेरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ता व आमजन से आग्रह है कि गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण में हम इस यात्रा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
G-W2F7VGPV5M