चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में शिवपुरी पुलिस फेल, सेवानिवृत्त फौजी के घर में चोरी | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षैत्र के ग्राम काली पहाड़ी गांव में आईटीबीपी से सेवानिवृत हुए फौजी के घर से आ रही है। जहां अज्ञात चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सेंध लगा दी। अज्ञात बदमाशों ने नगदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 10 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी में निरीक्षक के पद से रिटायर ठाकुर सिंह यादव निवासी काली पहाड़ी गांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ठाकुरसिंह का कहना है कि वह शुक्रवार की रात ऊपर के कमरे में पति के साथ गहरी नींद में सो रहा था। कूलर की आवाज में कुछ भी सुनाई नहीं दिया। सुबह उठे तो नीचे कमरे की अलमारी खुली मिली। अन्य अटैचियां भी गायब थीं।

अज्ञात बदमाश 42 हजार रुपए नगद, सोने के तीन हार, छह चूडियां, दो जंजीर, दो जोड़ी झुमकियां, छह जोड़ी लेडीज अंगूठियां, बच्चे की छोटी चैन आदि चुराकर ले गए। करीब 25 तौला सोना चोरी गया है। इसके अलावा जमीन के दस्तावेज, रजिस्ट्रियां, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व सेना के दस्तावेज चोरी गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ठाकुरसिंह का बेटा आर्मी में और भाई भी सेना में है। पिता के निधन की वजह से बहू मायके चली गई थी। अक्सर खेतीबाड़ी के कारण रात में दो तीन बार जाग जाते थे। लेकिन चोरी की घटना की रात नींद नहीं खुली। 
G-W2F7VGPV5M