भाजपा संगठन चुनाव: कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए भाई भतीजा वाद शीर्ष पर, वरिष्ठों को किनारे किया | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। इस समय हर तरफ भाजपा के संगठन चुनाव की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन कोलारस में मंडल अध्यक्ष के चुनावों को लेकर कुछ और ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोलारस में मुख्य धारा के कार्यकर्ताओं को साइड लाइन कर अपने अपने चहेतों को आगे किया जा रहा है।

जिससे मंडल अध्यक्ष के चुनाव में किसी ऐसे व्यक्ति की घोषणा हो जाये जिसे कार्यकर्ता ही न चाहते हों। बता दें कि वर्तमान में कोलारस के कार्यकर्ताओं के काम के लिए कोई सुनने वाला नही है। भाजपा के जिम्मेदार कांग्रेस के नेताओं की शिकायत तक करने में पीछे रहते हैं।

कोलारस मण्डल अध्यक्ष हेतु सर्वप्रथम बूथ समितियों के चुनाव होने हैं। जिसके लिए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर चुनाव प्रभारी को बूथ समितियों के चुनाव प्रभारी बनाने थे। परंतु अपने गिने चुने कार्यकर्ताओ की मीटिंग बुलाकर खानापूर्ति कर समाप्त कर दी गई। जिसमें किस कारण से चुनाव प्रभारी नही आ सके थे।

लेकिन बाद में चुबाव प्रभारी को गुमराह करते हुए घर पर बैठकर बूथ समितियों के प्रभारी बना दिए और लिस्ट चुनाव प्रभारी को सौंप दी। इस लिस्ट को फाइनल होने के बाद भी गोपनीय रखा गया है। क्योंकि इसमें कोलारस भाजपा के बहुत सीनियर ओर सक्रिय कार्यकर्ताओं को षड्यंत्र के तहत  दूर रखा गया है। जबकि अपने नजदीकी लोगों को तबज्जो दी गयी है। जिससे मण्डल के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है।

इनको रखा गया है दूर
कोलारस मण्डल में लगातार उपेक्षा के शिकार होकर पूर्व में भी अनेक कार्यकर्ता पार्टी से अपनी दूरी बना चुके हैं।ऐसे में कुछ अन्य लोगों को मुख्यधारा से दरकिनार कर निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को साइड लाइन करने की योजना है।

कोलारस में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह यादव ,गिर्राज सिंह जाट, कल्याण धाकड़, रामदयाल वर्मा तेंदुआ,उम्मेद यादव पनिहारी,शिशुपाल गुर्जर,नाथू सिंह भदौरिया,जगराम यादव,बाबूलाल धाकड़,शिवनारायण बैरागी,अजय रघुवंशी एवं कुबेर गुर्जर को दूर रखा गया है।

इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को जो आगामी संगठन चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं उनको भी एकाएक बूथ समितियों के चुनाव में प्रभारी नही बनाया गया। जिनमे वर्तमान किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एवं कोलारस विधायक के नजदीकी गुरुप्रीत सिंह चीमा, भाजपा के मंडल मंत्री एवं प्रखर वक्ता शिवकुमार चौहान, भाजपा नेता एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य जयपाल जाट, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री शुशील काले, को बूथ समितियों के चुनाव प्रभारी न बनाकर स्थानीय संगठन ने निर्वाचन अधिकारियों को गुमराह किया है। जिसकी समीक्षा किया जाना चाहिए। अन्यथा ऐसा न हो कि खुद को अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बेईमानी पार्टी में विद्रोह न कर दे।