किसान आंदोलन: भाजपा का विधायक होने के बाबजूद भी नहीं भर पाई कुर्सीयां | kolaras News

कोलारस।  खबर जिले के कोलारस विधानसभा से आ रही है। जहां आज भाजपा द्धारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसान विरोधी धरना प्रदर्शन में पब्लिक का रूझान भाजपा को नही मिला। यहां भाजपा द्धारा कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सहित भाजपा के पदाधिकारी तो उपस्थिति रहे। परंतु इस धरने प्रदर्शन में पब्लिक ने कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया।

इस धरना प्रदर्शन में कोलारस में भाजपा के नेता तो मंच पर मौजूद रहे। परंतु पब्लिक के लिए धरना स्थल पर लाई गई कुर्सियां खाली रही। यह आंदोलन प्रदेश स्तरीय था। परंतु इसमें पब्लिक ने कोई रूचि नहीं दिखाई। इस आंदोलन में पब्लिक के लिए रखी गई कुर्सीयां खाली रही।