खबर का असर: उल्टा झण्डा फहराने वाली छात्रावास अधीक्षिका प्रेमलता सस्पेंड | khaniyadhana News

खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना क्षेत्र के बालिका छात्राबास से आ रही है। जहां पदस्थ छात्राबास अधीक्षिका प्रेमलता पाठक को शिवपुरी कलेक्टर ने जांच के बाद निलंवित कर दिया है। निलंबन के दौरान छात्राबास अधीक्षिका का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खनियांधाना रहेगा।

विदित हो कि खनियांधाना बालिका छात्राबास अधीक्षिका प्रेमलता पाठक ने स्वतन्त्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया था। इस मामले को सबसे पहले शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने अपने पाठकों के बीच पहुंचाया था। 

इस खबर प्रकाशन के बाद शिवपुरी कलेक्टर ने उक्त मामले की जांच कराई। जिसमें छात्राबास अधीक्षिका तिरंगे के अपमान, छात्राबास संचालन में लापरवाही,गंदगी और शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संबाददाता शिवकांत सोनी से अभ्रदता की दोषी पाई गई। जिसके चलते कलेक्टर अनुग्रहा पी ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है।