खबर का असर: बैराड स्वास्थ्य केन्द्र को मिले दो डॉक्टर, लंबे समय से जूझ रहा था बैराड | Bairad News

Bhopal Samachar
बैराड। जिले के पोहरी विधानसभा के बैराड क्षेत्र में बीते लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की मांग अब पूरी हो गई है। जिसके चलते अब बैराड उपस्वास्थ्य केन्द्र को दो डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्रालय से भेजे गए है। 

अभी हालात यह रही कि करोडो रूपए की लागत से बनी बिल्डिंग में कोई भी डॉक्टर नहीं थे। जिसके चलते बैराड क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेबाओं की परेशानी से झूझना पडा था। इस मामले को शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस मामले को प्रकाशन में आते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठखेडा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और इस मुदृदे को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के समक्ष रखा। जिसपर आज स्वास्थ्य विभाग ने डॉ स्वाति गुप्ता को जबलपुर से एवं डॉक्टर महिमा को रीवा से बैराड पदस्थ किया है।
G-W2F7VGPV5M