बडी खबर: सरकारी अस्पताल में गला रेत कर मरीज की हत्या | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही हैं कि जिले के सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे रूधावली के सुरेश शाक्य की गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा हैं कि सुरेश शाक्य अस्पताल में पिछले 2 दिन से इलाज करा रहा था। अभी कुछ देर पूर्व सुरेश की किसी अज्ञात हत्यारे ने गला रेतकर हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस नही पहुंची हैं। अस्पताल प्रबंधन ने अभी मीडिया को घटनास्थल पर जाने से रोक रखा हैंं।
G-W2F7VGPV5M