पूर्व विधायक यादव की गाडी ने उड़ाया बाइक सवार को, हाथ टूटा | KOLARAS NEWS

Bhopal Samachar
कोलारस। कोलारस क्षेत्र के पहाडी गांव में पूर्व विधायक की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक अरविंद 18 पुत्र रघुवीर जाटव निवासी पहाड़ी अपने खेत में दवा का छिड़काव करके बाइक से लौट रहा था। पहाड़ी गांव में ही मोड़ पर सामने से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद घायल हो गया। पूर्व विधायक यादव घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक का हाथ फ्रेक्चर होना बताया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
G-W2F7VGPV5M