युवक ने किया अग्नि स्नान, ग्वालियर रैफर | KARERA NEWS

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा अनुविभाग के कस्बे सिरसौद में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार की रात खुद के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आत्मदाह की कोशिश में युवक बुरी तरह झुलस गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिनेश (31) पुत्र इमरत वंशकार निवासी सिरसौद ने रात करीब 8.30 बजे खुद के ऊपर केरोसिन डाल लिया। परिजनों ने आग बुझाकर किसी तरह बचा लिया। गंभीर हालत में रात में जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी जमीन बेची थी, जिसकी रकम भाईयों के बीच बांट ली थी। दिनेश पहले ढोल बजाने का काम करता था। लेकिन जमीन बिकने के बाद उसने यह काम बंद कर दिया था। गलत संगत में आ जाने के बाद माली हालत धीरे-धीरे खराब होती चली गई।
G-W2F7VGPV5M