जिले में अभी तक हुई है 611.07 मिमी.वर्षा दर्ज, लेकिन पिछले वर्ष से कम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 611.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 29 अगस्त तक 693.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले मे 29 अगस्त 2019 को 02.22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक  राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज कोलारस में 20 मि.मी. वर्षा तथा शेष सभी तहसीलों में निरंक वर्षा दर्ज कर की गई है।
G-W2F7VGPV5M