आरक्षक ने की महिला से छेडछाड,100 डायल के स्टाफ को हडकाया, FIR

Bhopal Samachar
शिवपुरी। उक्त खबर जिले की राजधानी भोपाल से आ रही हैं जहां शिवपुरी की 18बीं बटालियन के एक आरक्षक ने भोपाल में एक महिला से छेडछाड कर दी। इसके बाद आरक्षक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।

यह आरक्षक 15 अगस्त की परेड में शामिल होने के लिए भोपाल गया था। जहांगीराबाद इलाके में शुक्रवार की रात 9 बजे पुलिस मुख्यालय के समीप एक महिला चाय का ठेला लगाती हैं। उसे ठेले पर एसएएफ के जवान संतोष सिंह 2वीं वाहिनी ग्वालियर और दीपक कुमार 18वीं वाहिनी शिवपुरी पहुचे थे।

दोनो ने चाय पीने के बाद महिला पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिए। यह दोनो जवान शराब के नशे में थे। महिला ने उक्त पुलिस कर्मियो के इस कृत्य का विरोध किया तो उन्होनें सारे आम पीडिता के साथ अभद्रता करने लगे। मदद के लिए आस—पास के लोग आए तो पुलिसकर्मियो ने खुद को पुलिसवाला बताते हुए उनकी भी ठसाई करने लगें।

इसी बीच किसी ने डायल 100 पर कॉल कर दिया। आरोपित जवान करीब आधे घ्रंटे तक हंगामा करते रहे। डायल 100 की टीम ने इन जवानो को गांडी में बैठाने का प्रयास किया तो वह उनको भी हडकाने लगे। भोपाल पुलिस किसी तरह इन दोनो जवानो को पुलिस थाने लेकर पहुंची। महिला की शिकायत पर दोनो आरक्षको को मामला दर्ज कर लिया हैं।दोनो की जानकारी भोपाल पुलिस ने उनके मुख्यालय भेज दी हैं। 
G-W2F7VGPV5M