पिकअप से कर रहे थे शराब का परिवहन, पुलिस ने दबोचा | Pichhore News

पिछोर। जिले के पिछोर के मायापुर पिछोर रोड़ पर स्थित सिरसा मंदिर के पास शराब से भरकर जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने मौके  से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप और उसमें रखी देशी प्लेन शराब की चार पेटियां जप्त की हैं। पुलिस ने मामले में 34 आबकारी एक्ट के तहत कायमी की है।

जानकारी के अनुसार कल शाम करीब 5:45 बजे पिछोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मायापुर पिछोर रोड़ पर चैकिंग लगाकर वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 07 पीसीबी 459 को चैकिंग के लिए रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें 10 हजार रूपए कीमत की 36 लीटर शराब से भरी चार पेटियां रखी मिली। पुलिस ने वाहन चालक दीपक पुत्र मुन्नाराजा परमार निवासी ढांड को गिर तार कर लिया और उसे थाने ले आई। जहां पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।