शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि क्षेत्र में निवास करने वाली विवाहिता को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा हैं उसके साथ मार-पीट करते हुए घर से बहार निकाल दिया। विवाहिता के रिर्पोट पर पुलिस ने ससुरालियो पर मामला दर्ज करते हुए जांच में ले लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक खुशबू पुत्री विजय कुशवाह निवासी करौंदी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी गुना जिले के म्याना में धर्मेंद्र से हुई थी। पति, सास, ससुर सहित घर के अन्य लोग 15 अक्टूबर 2018 से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
दहेज नहीं लाने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र, सास भांती, ससुर किशनलाल, जेठ सुनील व मनमोहन, नंद सुनीता, पति का भांजा जितेंद्र के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
