जिस पोलिंग पर प्रियदर्शनी राजे ने डाला वोट वहां से भी हार गए सिंधिया​ | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। चुनाव के बाद जब चुनाव की समीक्षा की जा रही है। तो उसमें चौकाने बाले नाम सामने आ रहे है। अपनों के द्धारा अपने ही क्षेत्र में इतनी जबरदस्त शिकस्त किसी के भी गले नहीं उतर रही है। सबसे बडी बात तो इस समीक्षा में आज सामने आई है। जहां मतदान के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि ने मतदान किया। उस पोलिंग से भी ज्योतिरादित्य सिंधिया हार गए। 

शिवपुरी शहर की पोलिंग क्रमांक 152 (मावि तात्याटोपे कॉलेज के सामने शिवपुरी) पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पहली बार अपने पति ज्याेतिरादित्य सिंधिया को वोट किया, लेकिन इस पाेलिंग परभाजपा को सबसे ज्यादा 252 और कांग्रेस को 170 वोट मिले हैं। 
G-W2F7VGPV5M