रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं ने मतदान के लिए किया जागरूक | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में स्वीप अभियान अंतर्गत लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर जागरूक करने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने शिवपुरी विकासखंड के नौहरीकलां गांव में विभिन्न प्रतियोगिताएं कर महिला मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर यहां पर रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करैरा में एक कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों से मतदान की अपील की गई। 

मध्यप्रदेश डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचार प्रभारी सोनू शर्मा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामों में मतदाताओं को जागरूक करने कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जैसे खेल प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, रंगोली, वृद्धों व दिव्यांगों का सम्मान कलश यात्रा के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

गुरुवार को शिवपुरी विकासखंड के ग्राम नोहरीकला में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां पर मेंहदी व रंगोलीे प्रतियोगिता के अलावा बुजुर्ग महिला मतदाताओं का सम्मान किया गया। विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र शर्मा द्वारा व करैरा विकासखंड में एसडीएम द्वारा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। समूह की महिलाओं को मतदान जागरूकता हेतु शपथ दिलवाई गई। 
G-W2F7VGPV5M