चंदेरी ने साथ छोड दिया ज्योतिरादित्य सिंधिया का, यह बोल रहे है आंकडे | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा की सीट ने भी सिंधिया का साथ नही दिया। यहां से सिंधिया को हार का सामना करना पडा है। चुनाव आयोग से जारी आंकडो के अनुसार 18 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया को 16 राउंडो में हार हुई हैं, आंकडे बता रहे है कि यहां सिंधिया 6वां और 7वां राउंड में ही भाजपा प्रत्याशी केपीे यादव से बढत बना सके।

यहां कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया को 53068 वोट मिले है तो वही भाजपा के प्रत्याशी केपी यादव को 64089 वोट मिले है। इस चुनाव ने केपी यादव को चंदेरी विधानसभा ने 11021 मतो से बढत दिलाकर उनकी जीत के आंकडे को बढाया हैं।