प्रॉपर्टी डीलर रेप कर रहा था, कांग्रेस नेता वीडियो बना रहा था, करैरा की लड़की का झांसी में रेप | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है कि करैरा थाने क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ झांसी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने बलात्कार किया और उसका साथ कांग्रेसी नेता के बेटे ने देते हुए बलात्कार की VIDEO क्लीपिंग बनाई हैंं। दोनो आरोपी उसे ब्लेकमेल कर रहे थे। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए विवेचना में ले लिया हैं। 

जानकारी के मुताबिक करैरा निवासी 24 साल की युवती ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।  कि 8 जनवरी 2019 को आरोपी संदीप गुप्ता ने उसके साथ बलात्कार किया। जबकि आरोपी नवाब सिंह यादव ने वीडियो बनाई। तभी से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर गलत काम करता आ रहा है। 

पुलिस ने आरोपी संदीप गुप्ता व नवाबसिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि झांसी निवासी आरोपी संदीप गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर है। जबकि उसका सहयोग करने वाला आरोपी नवाब सिंह यादव कांग्रेस पदाधिकारी का बेटा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है।