महारानी ने कार्यकर्ताओं को रक्षासूत्र बांधे, आशीर्वाद लिया | bhopal news

Bhopal Samachar
भोपाल। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार की कमान उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे संभाले हुए हैं। आज उन्होंने कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर प्रचार पर रवाना किया। प्रियदर्शिनी राजे ने अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत का वचन इन कार्यकर्ताओं से लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियदर्शिनी का आशीर्वाद लिया और उन्होंनें कार्यकर्ताओं को गुड लक कहा। जो कार्यकर्ता उम्र में ब़ड़े थे उनका आशीर्वाद प्रियदर्शिनी राजे ने लिया। रात-दिन ज्योतिरादित्य के प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं को प्रियदर्शिनी राजे ने तिलक भी लगाया। 
G-W2F7VGPV5M