चुनाव आयोग का नया आंकड़ा: शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर हुआ है 70 प्रतिशत से अधिक मतदान | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा के लिए 12 मई को हुए मतदान का उसी रात जारी प्रतिशत 69.97 जारी किया गया था, लेकिन मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। 

अब घोषित प्रतिशत 70.02 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई है। इसमें महिलाओं ने 65.42 और पुरुषों ने 74.10 प्रतिशत वोट डाले हैं। साल 2014 में मतदान का प्रतिशत 60.77 रहा था। इसमें महिलाओं ने 52.75 और पुरुषों ने 67.77 प्रतिशत वोट डाले थे।