गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 70 हजार मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 में 12 मई को कुल 16 लाख 70 हजार 631 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें। जिसमें 8 लाख 86 हजार 354 पुरूष, 7 लाख 84 हजार 236 महिला और 41 अन्य मतदाता शामिल है। इन मतदाताओं के लिए कुल 2 हजार 170 मतदान केन्द्र बनाए गए है। गुना संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 25 शिवपुरी में कुल 2 लाख 35 हजार 875 मतदाता जिसमें 1 लाख 25 हजार 481 पुरूष, 1 लाख 10 हजार 383 महिला और 11 अन्य मतदाता है। इनके लिए 290 मतदान केन्द्र बनाए गए है। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 पिछोर में 2 लाख 34 हजार 111 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 25 हजार 272 पुरूष, 1 लाख 8 हजार 837 महिला एवं दो अन्य मतदाताओं के लिए 297 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 27 कोलारस में कुल 2 लाख 30 हजार 536 मतदाताओं में 1 लाख 22 हजार 921 पुरूष, 1 लाख 07 हजार 609 महिला एवं 06 अन्य मतदाताओं के लिए 287 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 28 बामौरी में कुल 2 लाख 1 हजार 583 मतदाताओं में 1 लाख 5 हजार 322 पुरूष, 96 हजार 261 महिला, कुल 272 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगी। 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 29 गुना में कुल 2 लाख 16 हजार 412 मतदाताओं में 1 लाख 13 हजार 287 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 116 महिला एवं 9 अन्य मतदाता है। इनके लिए 259 मतदान केन्द्र बनाए गए है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 32 अशोकनगर में 1 लाख 89 हजार 758 मतदाताओं में से 1 लाख 626 पुरूष, 89 हजार 130 महिला और दो अन्य मतदाताओं के लिए 269 मतदान केन्द्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 33 चंदेरी में कुल 1 लाख 75 हजार 134 मतदाता है, जिसमें 93 हजार 70 पुरूष, 82 हजार 60 महिला, 04 अन्य मतदाता 230 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 34 मुंगावली में कुल 1 लाख 87 हजार 222 कुल मतदाताओं में 1 लाख 375 पुरूष एवं 86 हजार 840 महिला और 07 अन्य मतदाताओं के लिए 266 मतदान केन्द्र बनाए गए है।
G-W2F7VGPV5M