Shivpuri News, महिला और युवक के बीच विवाद, बस स्टैंड पर चली चप्पले-वीडियो वायरल

Adhiraj Awasthi

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी नगर स्थित मुख्य बस स्टैंड पर आज एक आदिवासी महिला ने एक युवक की सरेराह चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के समय बस स्टैंड पर मौजूद भारी भीड़ मौजूद थी और कुछ लोगों ने  उनकी वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार पोरही बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर एक महिला और युवक के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और उसने अपने पैर से चप्पल निकालकर युवक पर बरसानी शुरू कर दी। महिला ने एक के बाद एक कई चप्पल युवक को जड़ीं, जिससे वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
जैसे ही पिटाई शुरू हुई, बस स्टैंड पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने अपने मोबाइल निकाल लिए। घटना का वीडियो कुछ ही मिनटों में व्हाट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर तेजी से वायरल कर दिया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला काफी क्रोधित है और युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है।