शिवपुरी। नए शिक्षण सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिन छात्रों के पास दस्तावेजों की कमी है, उन्हें प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा। हर साल नए अकादमिक सत्र में सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की कार्रवाई एंटी एज्युकेशन पोर्टल 3.0 पर होती है। इस साल 100 फीसदी नामांकन मार्च में ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नए प्रवेश के लिए समग्र पोर्टल पर उपलब्ध डेटा के आधार पर कक्षा 1 के संभावित पात्र छात्रों की सूची स्कूलों को उनके ग्राम के अनुसार दिखाई जाएगी। इससे पात्र छात्रों के प्रवेश में आसानी होगी। सूची के आधार पर प्रवेश के लिए स्कूल प्रभारी को प्रवेश उत्सव से पहले पालकों से संपर्क करना है। किसी भी तरह के दस्तावेज न होने पर भी छात्र को प्रवेश से वंचित नहीं रखा जाएगा।
स्कूल से बाहर बच्चों की सूची भी उपलब्ध होगी। जो छात्र प्रवेश नहीं लेना चाहते, उनके कारण लिए जाएं। 12वीं तक पास कराने के लिए ऐसे छात्रों की जरूरी काउंसिलिंग व प्रोत्साहन किया जाए। वहीं, जिन छात्रों ने सीधे ओपन स्कूल, आईटीआई, अथवा माशिमं में प्राइवेट छात्र के रूप में प्रवेश लिया है, उनकी जानकारी भी चाइल्ड ट्रेकिंग एप में दर्ज की जाएगी।