SHIVPURI NEWS - दूल्हन से बात कर सोया दूल्हा, कमरे में घुसकर जानलेवा हमला,अब प्राण संकट में

Bhopal Samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक पर प्राणघातक हमला किया है उसकी दो दिन बाद शादी थी। युवक ने अपने कमरे में सो रहा था तभी किसी ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया,हमलावर युवक को मरा हुआ समझ कर छोड़ भाग गया।  किसी तरह मां का ऊपर जाना हुआ और  दूल्हे को आनन फानन में इलाज के लिए झांसी भर्ती कराया। घटना करैरा के काली पहाड़ी गांव की है। दूल्हे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक काली पहाड़ी निवासी दीपक जाटव उम्र 25 साल पुत्र बालू उर्फ बालाराम पर 4-5 मई की दरम्यानी रात अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। दीपक जाटव की 7 मई को फलदान कार्यक्रम के साथ शादी है। 4 मई को तेल कार्यक्रम के बाद दीपक पहली मंजिल के कमरे में चला गया। रात 1 बजे तक फोन पर दुल्हन से बात की और फिर सो गया। दीपक गेट खोलकर सो रहा था। रात 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात हमलावर आया और सो रहे दूल्हे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमलावर ने चेहरे व सिर पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। मरा समझकर मौके से भाग निकला। दूल्हा कमरे से निकलकर किसी तरह घिसटते हुए बाहर निकला, तभी नीचे से मां ऊपर पहुंची। परिजन को और इलाज कराने सीधे झांसी गए। झांसी भर्ती दूल्हे हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में करैरा थाना टीआई विनोद छावई का कहना है कि इस तरह की कोई मारपीट की कोई सूचना नही है। जानकारी आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।