सिंघई ट्रेडर्स के गोदाम पर प्रशासन का छापा,450 बोरी टैक्स की चोरी पकडी + SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर खनियाधाना तहसील से मिल रही है कि बामौरकलां में शासन का लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। व्यापारियों के द्वारा गैर कानूनी तरीके से किसानों से फसल खरीदी कर सरकार को लाखों रुपए का टैक्स का चूना लगाया जा रहा था। प्रशासन के द्वारा छापेमारी करते हुए व्यापारियों पर पांच गुना दंड की कार्यवाही प्रस्तावित की है।

जैसा कि विदित है। कि शासन के द्वारा किसानों की उपज का सही और उचित दाम मिल उसके लिए शासन के द्वारा कृषि उपज मंडियां स्थापित की गई है। जैसे किसानों की फसल का उचित मूल्य मिले और शासन को मंडी टैक्स प्राप्त हो सके। व्यापारियों के द्वारा ऐसा न करते हुए भी सीधे अपने गोदामों पर गैरकानूनी तरीके से किसानों की फसल को खरीदकर शासन को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

प्रशासन को इस प्रकार की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में आज एसडीएम राजस्व जेपी गुप्ता के निर्देशन में खनियाधाना तहसीलदार शिवम उपाध्याय द्वारा टीम के साथ व्यापारियों के गोदाम पर छापामारी कार्यवाही करते हुए श्री सिंघई ट्रेडर्स से बामौरकलां के गोदाम पर कार्यवाही की गई 450 क्विंटल सरसों एवं 45 बोरा जो की जींस अधिक पाई गई।  जिसमें मंडी शुल्क जमा से अधिक भंडार पाया गया। जिस पर पांच गुना दंड की कार्यवाही की गई है।

इनका कहना
जो व्यापारी मंडी में व्यापार न करते हुए गोदाम या दुकान से एंव बिना मंडी टैक्स व्यापार कर रहे है। उन सभी पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।
शिवम उपाध्याय तहसीलदार खनियाधाना