SHIVPURI में चुनाव आचार संहिता लागू, बैनर पोस्टर, झंडे हटाओ, कर्मचारियों को वापस बुलाओ

Bhopal Samachar

भारत में लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। शिवपुरी में मतदान की तारीख ... घोषित की गई है। चुनाव की घोषणा के साथी आज दिनांक 16 मार्च 2024 शाम 4:00 बजे से आचार संहिता लागू हो गई है। सूर्यास्त से पहले तक प्रशासन को सभी झंडा बैनर पोस्टर हटाने हैं। ऐसे सभी कर्मचारी जो नेताओं के यहां सेवा में लगाए गए हैं, वापस बुला लेने हैं।

शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है,शिवपुरी जिले की शिवपुरी,कोलारस ओर पिछोर विधानसभा के वोटर इस लोकसभा मेें मतदान करेगे। शिवपुरी जिले मे 136654 पुरूष मतदाता की संख्या है वही महिला मतदाताओ की संख्या 125152 है वही 10 वोटर की संख्या अन्य में दर्ज है इस प्रकार शिवपुरी विधानसभा का 261816 मतदाता इस लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेगें। 

पिछोर विधानसभा में 141424 मतदाता पुरूष है वही 127805 मतदाताओ की संख्या महिलाओ की है वही थर्ड जेंडर मतो की संख्या 01 है। टोटल मतदाओ की संख्या 269230 है। 

कोलारस विधानसभा में 133897 पुरूष और 120769 मतदाता महिला ओर 8 वोटर थर्ड जेंडर है। टोटल मतदाताओ की संख्या 254674 है। 

इस लोकसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा में  294  मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 111 बूथो को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 176 मतदान केंद्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 04 चेकिंग नाके लगाए जाऐगे। 

इसी प्रकार पिछोर विधानसभा में 297 मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 151 बूथो को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 173 मतदान केन्द्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 04 चेकिंग नारे लगाए जाऐगे। 

वही कोलारस विधानसभा में  288  मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 61 बूथों को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 172 मतदान केन्द्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 03 चेकिंग नाके लगाए जाऐगे।

शिवपुरी-गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में तीन जिले शिवपुरी गुना ओर अशोकनगर की 8 विधानसभा क्रमंश शिवपुरी,पिछोर कोलारस,गुना बामौरी,अशोकनगर चंदेरी और मुगावली आती है। इस लोकसभा मे 1886609 मतदाता संख्या है,जिसमे पुरूषो की संख्या 975778 है वही महिला की संख्या 910783 है और 48 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में दर्ज है।
G-W2F7VGPV5M