SHIVPURI NEWS - बिनेगा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने दो लोगों पर किया मामला दर्ज

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के सतनबाड़ा के बिनेगा गांव से हैं जहां पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में आपस में मारपीट करने लगे। वहीं दोनों पक्षों में हुई मारपीट की विडियो भी सामने आया हैं। दो लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिनेगा थाना सतनबाड़ा अनिल धाकड़ ने सतनवाड़ा थाने पहुंचकर बताया कि मैं शुक्रवार की रात करीबन 9 बजे अपने खेत से सरसों निकलकर घर आया ही था। तभी शिवकुमार रावत और राजकुमार रावत घर के बाहर गाली गलौंच करने लगे, विवाद इतना बढ़ गया की वह आपस में मारपीट करने लगे। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।