SHIVPURI NEWS - करैरा में खालिद व शकील की गोली मारकर हत्या करने वाला गुड्डू शर्मा गिरफ्तार

Bhopal Samachar
करैरा। करैरा थाना पुलिस ने एक डबल मर्डर केस में 4 साल से चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने पैसे के लेनदेन के विवाद के चलते दो लोगों में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में 5 आरोपी बनाए गए थे जिसमें 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी फरार था,जिस पर शिवपुरी पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

करैरा थाना पुलिस ने डबल मर्डर के केस में करीब 4 साल से फरार आरोपी गुड्डू शर्मा उर्फ राघवेंद्र उम्र 42 साल पुत्र बाबूलाल भार्गव निवासी हतलई थाना करैरा को गिरफ्तार किया। 18 जून 2020 में गुड्डू शर्मा उर्फ राघवेंद्र शर्मा ने अपने साथियों के साथ खालिद व शकील की जुआ के पैसे के लेनदेन को लेकर गोली मार कर हत्या की थी जिसमें पूर्व में आरोपी राजेंद्र शर्मा, विनोद जोगी, बंटी उर्फ अनिल शर्मा व धर्मेंद्र चौबे को गिरफ्तार किया जा चुका था।

लेकिन गुड्डू उर्फ राघवेंद्र शर्मा घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम हतलई से गिरफ्तार किया। जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 5 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।